FACT CHECK: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी के घर लिया बेटी ने जन्म !! वायरल फोटो की जानें क्या है सच्चाई

Sidharth-Kiara welcomed their first child: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी की एक फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें कपल को अपने पहले बच्चे का स्वगात करते हुए देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इस फोटो की असली सच्चाई क्या है।

Sidharth-Kiara welcomed their first child: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। साल 2025 की शुरुआत में कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया था कि वो मां बनने वाली हैं। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा को जल्द ही माता-पिता बनने के देखने के फैन्स भी बेताब हैं। अब पूरे इंटरनेट पर एक कियारा और सिद्धार्थ की फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस फोटो में दोनों को अपने बच्चे के साथ देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इस तस्वीर के वायरल होने की सच्चाई क्या है।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani

NewsPro.Celebrity द्वारा पब्लिस किए गए आर्टिकल के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। फेसबुक पर एक यूजर ने एम्बेडेड पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि सिद्धार्थ और कियारा को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। पोस्ट में बताया गया है कि दोनों ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस आर्टिकल के अनुसार अस्पताल के एक लेबर रूम से सिद्धार्थ और कियारा की बच्चे के फोटो भी सामने आई। टाइम्स नाउ नवभारत ने जब इस बारे में पता लगता तो परिणाम यह सामने आया कि फोटो और आर्टिकल दोनों ही फर्जी हैं।

End of Feed