Vikrant Massey Exclusive: सक्सेसफुल होने के बाद अब ऐसी लाइफ जीना जाते हैं विक्रांत मेस्सी, कहां- 'मैं बहुत सरकारी टाइप...'

Vikrant Massey Exclusive: बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक पर धमाल मचाने वाले एक्टर विक्रांत मेस्सी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस बात से वो काफी खुश हैं। इस बीच विक्रांत मेस्सी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया है कि वो कैसी जिंदगी जीना चाहते हैं।

Vikrant Massey Exclusive: बॉलीवुड स्टार विक्रांत मेस्सी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में विक्रांत मेस्सी को फिल्म 12 वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड विक्रांत मैसी ने शाहरुख खान के साथ शेयर किया है। किंग खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद विक्रांत मैसी काफी ज्यादा खुश है। इस बीच विक्रांत मेस्सी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

vikrant messy exclusive

Pic Credit- Zoom TV

विक्रांत मैसी जीना चाहते हैं ऐसी जिंदगी

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी ने बताया कि नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद वो काफी खुश हैं। विक्रांत ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के हाथों से ये पुरस्कार मिलना ये उनकी लिए बहुत बड़ी बात है। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार संग बातचीत के दौरान विक्रांत मेस्सी ने ये खुलासा किया कि वो कैसी जिंदगी जीना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं बहुत सरकारी आदमी टाइप का हूं। जो हर रोज काम करने के बाद अपने घर जाना चाहता है। लेकिन मैं ऐसा कर नहीं पाता हूं क्योंकि काम की वजह से मैं काफी ट्रैवल करता हूं। मैं फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहता हूं उनके साथ बैठकर टीवी शोज देखना चाहता हूं। जब मैंने अभी ब्रेक लिया था तो मैं यही सब करता था। मैंने उस समय कई किताबें पढ़ी। दोस्तों के साथ कैरम बोर्ड खेला और लोगों से मिला जिनसे काफी समय से बातचीत नहीं हुई थी।'

End of Feed