EXCLUSIVE: विक्रांत मैसी को ये काम न करते पर घर में पड़ती है डांट, पत्नी शीतल ठाकुर लगाती हैं क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2025, 09:06 AM IST

Vikrant Massey on Personal Life: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने हाल ही में अपनी सुपरहि फिल्म 12th फेल (12th Fail) के लिए 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। इसके बाद विक्रांत मैसी ने Times Now को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बोलते नजर आए।

Vikrant Massey on Personal Life: बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने हाल ही में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 12th फेल (12th Fail) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। इसके बाद से विक्रांत मैसी काफी चर्चा में बने हुए हैं। इन सब के बीच विक्रांत मैसी ने Times Now को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मों तक को बात करते नजर आए। विक्रांत मैसी ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वो अपनी वाइफ शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के लिए छोटे-छोटे काम करते हैं, जो उन्हें जमीन से जोड़े रखते हैं। इसके अलावा भी विक्रांत मैसी ने कई खुलासे किए।

Vikrant Massey on Personal Life

Image Source: Zoom Youtube

विक्रांत मैसी ने पर्सनल लाइफ को लेकर कही ये बात

एक्टर विक्रांत मैसी एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह विक्रांत मैसी का Times Now को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने कई ऐसे राज खोले जिसने सबके होश उड़ा दिए। टाइम्स नाउ ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में, विक्रांत मैसी ने पार्टियों और सोशल इवेंट्स से दूर रहने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी फैमिली को सफलता और असफलता के बीच का मिडिल ग्राउंड बताया, क्योंकि वे उन्हें ग्राउंडेड रखते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'नहाकर निकलो और बाथरूम में वाइपर न मारो तो डांट पड़ती है। न मारो तो बुलाकर करवाया जाता है। ये नॉर्मल चीजें हैं। अगर बाहर गए हो और बीवी को याद आता है कि पनीर लेके आना, तो कॉल आता है कि 1 किलो या आधा किलो पनीर लेके आओ। कभी-कभी होता है कि वो मुझे कहेंगी, लेके आओ पनीर। ये मेरे लिए नॉर्मल है।' विक्रांत ने इसके बाद कहा, 'मुझे वहां अपनी बिलॉन्गिंग महसूस होती है। मैं बहुत सोशल इंसान नहीं हूं। मैं घर पर फैमिली के साथ बैठना पसंद करूंगा, वीडियो गेम्स खेलूंगा या पानी पूरी खाने जाऊंगा। ये मुझे ग्राउंडेड रखता है। मुझे वहां सेफ महसूस होता है।'

End of Feed