EXCLUSIVE: 'हक' में यामी गौतम-इमरान हाशमी संग काम करने पर वर्तिका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'दोनों कमाल के...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 14, 2025, 06:24 AM IST

Vartika Singh Zoom Interview: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) में अहम रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस एक्ट्रेस वर्तिका सिंह (Vartika Singh) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस वर्तिका सिंह ने यामी और इमरान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर बात की।

Vartika Singh Zoom Interview: एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की लीड रोल वाली फिल्म हक (Haq) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की स्टोरी से लेकर कलेक्शन तक को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बातें हो रही हैं। इस लो बजट मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। इन सब के बीच फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस वर्तिका सिंह (Vartika Singh) का इंटरव्यू सामने सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान वर्तिका सिंह कई मुद्दों पर अपनी बात रखती नजर आईं।

Vartika Singh Zoom Interview

Image Source: Haq Movie

वर्तिका सिंह ने अपने डब्यू पर कही ये बात

एक्ट्रेस वर्तिका सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह Zoom को दिया इंटरव्यू है, जो खूब वायरल हो रहा है। Zoom से बातचीत में जब वर्तिका से पूछा गया कि हक में यामी गौतम और इमरान हाशमी के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, इसका जवाब देते हुए कहा कि 'उनके साथ काम करना इतना आसान था, कभी नहीं लगा कि वो कोई 'सुपरस्टार बैगेज' लेकर चल रहे हैं। दोनों कमाल के एक्टर हैं।' यामी गौतम के बारे में वर्तिका ने कहा, 'वो शांति में भी वो अपने कैरेक्टर से गहराई से जुड़ी रहती हैं। बानू के रूप में हर छोटी डिटेल को उन्होंने काफी खूबसूरती से पकड़ा था।' इसके बाद उन्होंने इमरान हाशमी को लेकर कहा कि 'इमरान सब कुछ इतनी आसानी से करते हैं। एक पल वो आपके साथ जिंदगी की बातें कर रहे होते हैं, अगले ही पल कैमरा ऑन होते ही पूरी तरह कैरेक्टर में आ जाते हैं। बिना मेहनत के ऑन-ऑफ हो जाते हैं। यही चीज मैं सचमुच सीखना चाहती हूं, क्योंकि इतनी नैचुरली कैरेक्टर में आना-जाना बहुत रेयर स्किल है। उनकी परफॉर्मेंस में कभी फोर्स्डनेस नहीं लगती।' हक सेट पर अपने पहले दिन को याद करते हुए वर्तिका ने कहा, 'मुझे याद है मैंने इमरान से कहा था कि अगर किसी सीन में लगे कि मैं और कर सकती हूं या कम कर सकती हूं, तो बता देना। यामी से भी यही कहा। दोनों ने वैल्युएबल इनपुट्स दिए, लेकिन मुझे पसंद आया कि वो कितने सम्मान से करते हैं। वो कभी नहीं कहते 'ऐसा करो'। बल्कि कहते हैं, 'अगर मैं तुम्हारी जगह होती तो शायद ऐसा ट्राई करती'। ये अप्रोच इसे कोलैबोरेटिव बना देती थी।'

End of Feed