Rajpal Yadav on Shah Rukh Khan And Om Shanti Om: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म भूत बंगला को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म भूत बंगला का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इन सब के बीच राजपाल यादव का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटव्यू के दौरान राजपाल यादव बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) से जुड़ा एक किस्सा बताया। इस दौरान राजपाल यादव ने किस वजह से उनके हाथ से ये फिल्म निकल गई थी। (ये भी पढ़ें:राजपाल यादव की खिल्ली उड़ाकर बुरे फंसे सौरभ द्विवेदी, Salman Khan ने ऐंठा कान )
'ओम शांति ओम' से इस वजह से बाहर हुए राजपाल यादव Image Source: IMDb
ऑफर हुई थी ये फिल्म
एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह Zoom को अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू दिया है। Zoom से बातचीत की, जिसमें उन्होंने 'बिल्लू' में इरफान से बदले जाने के बारे में खुलकर बताया। एक्टर ने ये भी बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम करने से मना कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने किंग खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। Zoom ने राजपाल यादव से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी रोल से मना करने का अफसोस किया है, तो उन्होंने बताया कि उन्हें 'बिल्लू' में इरफान के रोल की पेशकश हुई थी। लेकिन बाद में उन्हें अलग रोल दे दिया गया और इरफान भाई ने वो किरदार किया। राजपाल यादव ने कहा, 'मुझे फिल्म बिल्लू में टाइटल रोल करने की पेशकश हुई थी। लेकिन बाद में मुझे दूसरा रोल दे दिया गया और इरफान भाई ने वो किरदार किया। वे बिल्लू के रूप में शानदार थे।' (ये भी पढ़ें: सलमान के सपोर्ट के बाद सौरभ द्विवेदी का स्टैंड लेने पर ट्रोल हुए Rajpal Yadav, वीडियो देख भड़क उठे भाईजान के फैन)
'ओम शांति ओम' से इस वजह से हुए बाहर
Zoom से बातचीत में राजपाल यादव ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम करने से मना कर दिया था। उन्होंने बिल्लू के सेट पर हुई घटना को याद किया। राजपाल ने कहा, 'जूही चावला के भाई बॉबी चावला फिल्म की प्रोडक्शन देखते थे। शाम को उन्होंने मुझे बताया कि शाहरुख खान से मिल लो। उन्होंने कहा कि एसआरके मुझे बहुत प्यार करते हैं। मैंने कहा कि मैं उनसे दोपहर में ही मिल चुका हूं। उन्होंने कहा कि कुछ समस्या है।
'ओम शांति ओम' से इसलिए बाहर हुए राजपाल यादव (Image Source: Zoom)
नेगेटिव इमेज बनाई गई
राजपाल यादव ने आगे कहा कि 'बॉबी ने मुझे बताया कि मैंने टाइम की समस्या की वजह से ओम शांति ओम में एक रोल करने से मना कर दिया था। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। मेरी शाहरुख भाई के सामने नेगेटिव इमेज पेश कर दी गई थी। हमारे बीच गलतफहमी हो गई थी। लेकिन उन्होंने इसे मन में नहीं रखा और बिल्लू के सेट पर उन्होंने मुझे जोर से गले लगा लिया।' अपनी बात खत्म करते हुए राजपाल ने शाहरुख खान पर प्यार बरसाया और कहा, 'वे शानदार एक्टर हैं। उन्होंने थिएटर, टीवी और फिल्मों में काम किया है।'
