Ahaan Panday Upcoming Film: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अहान पांडे फिलहाल अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की फिल्म में काम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म में अहान पांडे एक्शन करते नजर आएंगे। हालांकि उनके रोल के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अली अब्बास जफर की मूवी में अहान पांडे खूंखार अवतार में नजर आएंगे। (ये भी पढ़ें-अली अब्बास जफर की मूवी में एक्शन अवतार में दिखेंगे अहान पांडे, सामने आया इंटेंस लुक)

अली अब्बास जफर की मूवी में खूंखार अवतार में दिखेंगे अहान पांडे (pic credit-instagram)
इस अवतार में दिखेंगे अहान पांडे
सैयारा में धमाल मचाने के बाद अहान पांडे अब अपनी दूसरी फिल्म में एकदम अलग और खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं। वैरायटी इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, अहान अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में एक गैंगस्टर का रोल निभाएंगे। फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-रोमांस है, जिसमें अहान प्यार के लिए जंग लड़ते नजर आएंगे। यह रोल उनके सैयारा वाले किरदार से बिल्कुल अलग है, जहां वे एक परेशान म्यूजिशियन थे। अहान इस रोल की तैयारी में हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हथियार ट्रेनिंग ले चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिमी शेरगिल भी फिल्म में एक अहम भूमिका में शामिल हो गए हैं। यह यशराज फिल्म्स के साथ उनका 20 साल बाद वापसी का प्रोजेक्ट है। फिल्म में शर्वरी फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि ऐश्वर्य ठाकरे मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रही हैं।
अहान पांडे ने मचाया था धमाल
जानकारी के मुताबिक बॉबी देओल और जिमी शेरगिल के रोल के बारे में अभी कोई डिटेल नहीं दी गई है। फिल्म की शूटिंग 3 अप्रैल को मुंबई से शुरू हो चुकी है। अप्रैल महीने भर मुंबई में शूटिंग चलेगी, उसके बाद मई में टीम लंदन शिफ्ट करेगी। फिल्म की शूटिंग जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद है और इसे शुरुआती 2027 में रिलीज किया जा सकता है। अहान पांडे ने सैयारा से डेब्यू किया था, जो एक नए कलाकार की पहली फिल्म के रूप में सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी। इस मूवी में उनके साथ अनीत पड्डा भी थी। उनकी एक्टिंग को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।
