Sara Arjun Post: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) अबतक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म धुरंधर 2 में सारा अर्जुन ने मस्त एक्टिंग की। लोग सारा अर्जुन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे है। इस बीच सारा अर्जुन (Sara Arjun) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 के मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें, 'ओए-ओए' गाने के इस्तेमाल पर मचा बवाल)

सारा अर्जुन ने कही ये बात (pic credit- instagram)
सारा अर्जुन ने कही ये बात
बॉलीवुड अदाकारा सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 की भारी बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म की कुछ तस्वीरों के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सारा ने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि फिल्म के लिए मिले प्यार ने उन्हें बहुत खुश कर दिया है। फिल्म में यालिना के रोल में सारा की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है। उनकी भावनात्मक गहराई और स्क्रीन पर मौजूदगी की तारीफ हो रही है। धुरंधर 2 ने रिलीज के महज 25 दिनों में दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह पहली हिंदी फिल्म है जो इतने कम समय में यह मुकाम हासिल करने में सफल रही।
धुरंधर 2 की मोटी कमाई
बताते चलें कि दोनों फिल्मों को मिलाकर धुरंधर फ्रैंचाइजी अब 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यह दो फिल्मों वाली पहली भारतीय फ्रैंचाइजी है जो 3,000 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंची है। भारत में भी फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब कलेक्शन में धीरे-धीरे कमी आ रही है, लेकिन फिल्म अभी भी दमदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म धुरंधर 2' ने फिर से नया रिकॉर्ड बना लिया है। बता दें कि 14.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
