Exclusive: 'हक' बनाने के लिए सुपर्ण एस वर्मा ने की डीप स्टडी, बताया, " जब पहली बार कहानी सामने आई तो...

Exclusive talk with Suparan S Varma: हक के डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने अपनी फिल्म के लिए बेहद गंभीर मुद्दा उठाया है। एक ऐसा सामाजिक मुद्दा जिसे फिल्म का रूप देने के लिए बहुत सोचने-समझने की जरूरत है। डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें कड़ी रिसर्च की है। साथ ही इस्लाम के कानून को भी अच्छे से पढ़ा है।

Exclusive talk with Suparan S Varma: जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म 'हक' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का बज भी काफी नजर आ रहा है। यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें आपको सच, इतिहास, बदलाव और बगावत की आग देखने को मिलेगी। फिल्म का कान्सेप्ट तीन तलाक जैसे गंभीर मुद्दे पर बना है। फिल्म को सुपर्ण एस वर्मा ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में ज़ूम के साथ खास बातचीत में सुपर्ण वर्मा ने खुलासा किया कि किस तरह से उन्हें ये फिल्म बनाने का ख्याल आया और फिल्म के लिए उन्होंने किस तरह से मेहनत की। अपनी बातचीत में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिल्म बनाने के लिए उन्होंने एक साल तक स्टडी की है।

Exclusive talk with Suparan S Varma

सुपर्ण एस वर्मा( Suparan s Varma) ने ज़ूम के साथ बातचीत करते हुए 'हक' की स्टोरी और इसे बनाने के विचार पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया, "मैं हमेशा ऐसे टॉपिक पर रिसर्च करता रहता हूँ जो मुझे उत्साहित करते हैं , या जो जीवन से बड़े हों, समाज या देश से जुड़े हों। जब विशाल गुरनानी और जूही पारेख मेहता ने मुझसे इस कहानी पर बात की, तो शुरुआत में मैंने थोड़ा समय लिया क्योंकि मैं यह साफ़ समझना चाहता था कि मुझे कैसी फिल्म बनानी चाहिए या नहीं । यह एक ऐसी कहानी थी जो संतुलित और सोच-समझकर बनाई जाए। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि मैं अपनी फिल्मों में प्रोग्रेसिव सोच दिखाना चाहता हूँ।

End of Feed