जिया खान के जाने के बाद सूरज पंचोली को है फिर से प्यार की तलाश, कहा- पाँच के बाद अब छठी गर्लफ्रेंड ....

Exclusive Talk with Sooraj Pancholi : हाल ही में एक्टर ने ज़ूम के साथ खास बातचीत की और अपनी लाइफ में दोबारा प्यार की तलाश का जिक्र किया। सूरज पंचोली ( Sooraj Pancholi ) ने बताया कि वह अब लाइफ में खुश हैं और जीवन में प्यार की तलाश कर रहे हैं।

Exclusive Talk with Sooraj Pancholi: बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली( Sooraj Pancholi) हाल ही में केसरी वीर( Kesari Veer) में नजर आए थे। इस फिल्म के साथ उन्होंने इंडस्ट्री में अपना कमबैक किया था। सूरज पंचोली जिन्हें जिया खान मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था अब वह सभी इल्जामों से बरी हो गए हैं। हाल ही में एक्टर ने ज़ूम के साथ खास बातचीत की और अपनी लाइफ में दोबारा प्यार की तलाश का जिक्र किया। सूरज पंचोली ने बताया कि वह अब लाइफ में खुश हैं और जीवन में प्यार की तलाश कर रहे हैं।

Exclusive Talk with Sooraj Pancholi

एक्ट्रेस जिया खान ( Jiah Khan) के दुखद निधन के बाद वह जिस भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरे, उसके बारे में खुलकर बात की। सूरज ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी भावनात्मक जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश की है। जेल में बिताए समय को याद करते हुए सूरज ने कहा, इसने मुझे और मजबूत बना दिया है। फिर से प्यार पाने और आज वह इसे कैसे देखते हैं, इस बारे में अपने विचार साझा करते हुए, अभिनेता ने ज़ूम से कहा , अब 10 - 13 साल हो गए हैं। अगर मुझे फिर से प्यार नहीं मिला, तो मेरा मतलब है, मैं इंसान नहीं रहूँगा, है ना?"उन्होंने मजाक करते हुए कहा, उसके बाद मेरी पाँच गर्लफ्रेंड रहीं। मैं अब छठी की तलाश में हूँ। अभिनेता ने कहा, बेशक, हर किसी के जीवन में प्यार का हमेशा स्वागत है।

End of Feed