Exclusive: मोटिवेशनल बुक लिखते-लिखते खुद डिप्रेशन में चले गए थे अनुपम खेर, आंखों के डॉक्टर ने पकड़ी बीमारी

Exclusive Anupam Kher: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को अक्सर आपने दूसरों को मोटिवेट करते देखा होगा। वह अपनी फिल्मों से और अपनी डेली लाइफ में कुछ न कुछ ऐसा जरूर करते हैं, जिससे दूसरों की हिम्मत बढ़े। फिर ऐसा क्या हुआ कि दूसरो को हिम्मत देने वाला एक्टर खुद डिप्रेशन में चला गया।

Exclusive Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खे( Anupam Kher) र अपनी कमाल की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों के किरदार फैंस के जहन में उतर जाते हैं। जब अनुपम खेर पर्दे पर उतरते हैं, फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हो जाते हैं। आखिरी बार अनुपम खेर को 'तन्वी:द ग्रेट' में देखा गया था। इसके बाद अनुपम खेर ब्रेक पर हैं। हाल ही में उन्होंने ज़ूम के साथ बातचीत की। इस मौके पर वह अपनी पर्सनल लाइफ में बारे में कुछ खुलासे करते दिखाई दिए। उन्होंने वो किस्सा बताया जब वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें सारी-सारी रात नींद नहीं आती थी। हालांकि अनुपम खेर को पता नहीं चल पा रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है।

Exclusive Anupam Kher:

Image Source: Filmfare

अनुपम खेर( Anupam Kher) ने ज़ूम को बताया कि, "पिता के निधन से एक साल पहले, मुझे नींद न आने की समस्या हो गई थी। मैं शिकागो के एक स्लीप स्टूडियो भी गया था। मैं रात को सो नहीं पाता था और मुझे दोपहर में शूटिंग करनी पड़ती थी। आँखों में रोशनी जाती थी, तब मुझे थोड़ी ड्राइनेस होती थी। मैं एक आँखों के डॉक्टर के पास गया और उनसे दवाई देने को कहा क्योंकि मैं एक साल से रात को सो नहीं पा रहा था।"

End of Feed