HAQ Director Suparn S Verma Exclusive: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को लेकर सभी लोग एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि हक को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज करने का फैसला लिया गया है। इस बीच हक के डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने जूम टीवी से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit-zoom tv/HAQ Poster
सुपर्ण एस वर्मा ने 'हक' को लेकर कही ये बात
सुपर्ण एस वर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'हक' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की ये फिल्म रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर चुकी है। थिएटर में रिलीज होने से पहले सुपर्ण एस वर्मा ने जूम से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने 'हक' को प्रोग्रेसिव फिल्म बताया और किसी भी नेगेटिव फीडबैक या ट्रोलिंग से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा, 'कोई ट्रोलिंग नहीं, सिर्फ प्यार मिला है। लोग खुश हैं कि ये एक प्रोग्रेसिव और बैलेंस्ड फिल्म है। जो भी अब तक फिल्म देख चुके है, सबके दिल को छू गई है। ये हमारे अंदर गहराई तक जाती है। मेरे लिए यही सबसे जरूरी था। अगर आप विवाद की सोचकर फिल्म बनाते हैं और सोचते हैं कि इससे फायदा होगा, तो आप विवाद को हक दे देते हैं। लेकिन अगर दिल से दिल तक बात करने वाली ईमानदार और सच्ची फिल्म बनाते हैं, तो दर्शक उसे महसूस कर लेते हैं।'
सुपर्ण एस वर्मा ने की इमरान हाशमी की तारीफ
बातचीत के दौरान डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने इमरान हाशमी की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने इमरान की टैलेंट को क्रेडिट देते हुए कहा कि उन्होंने किरदार को मल्टीडायमेंशनल बना दिया। इमरान का रोल डार्क भी हो सकता था, लेकिन उनके होने से इसमें इंसानी एहसास आ गया। सुपर्ण ने इमरान की परफॉर्मेंस पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि दर्शक थिएटर से निकलेंगे तो अब्बास का नजरिया पूरी तरह समझकर आएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि हक के ट्रेलर को लोगों ने काफी प्यार दिया है। अब ऐसा लगता है कि फिल्म को भी लोग काफी तगड़ा रिस्पॉन्स देने वाले हैं।
