Exclusive !! आमिर खान की फिल्म के लिए Sunny Deol ने शुरू की तैयारियां, जानिए कब शूटिंग पर जाएंगे 'गदर 2' के तारा सिंह

Sunny Deol Start Shoot For Aamir Khan's Movie in 2024: टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सनी देओल ने आमिर खान की फिल्म शुरू करने के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म की शूटिंग सनी देओल अगले साल जनवरी में शुरू कर देंगे।

Sunny Deol Start Shoot For Aamir Khan's Movie in 2024: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की इस साल रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 520 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। फिल्म का अनिल शर्मा ने किया था। लगभग 22 सालों के बाद अनिल शर्मा ने 'गदर' का सीक्वल बनाकर यह साबित कर दिया है कि 90 के दशक का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। 'गदर 2' की सफलता के बाद हरकोई सनी देओल संग काम करना चाहता है। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान (Aamir Khan) ने भी सनी देओल को एक फिल्म ऑफर की है, जिसका वो प्रोड्यूस करेंगे।

Aamir Khan and Sunny Deol

टाइम्स नाउ नवभारत ने सबसे पहले आपको सूचित किया था कि राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म का हिस्सा सनी देओल होंगे। मजे की बात यह है कि आमिर खान इस फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। इस बारे में अब ताजा जानकारी हमारे हाथ लगी है। आमिर खान ने राजकुमार संतोषी के साथ दो फिल्मों की डील साइन की है, जिसमें से एक सनी देओल के साथ है। आमिर खान और राजकुमार संतोषी की इस फिल्म की शूटिंग सनी देओल 2024 में जनवरी में शुरू करेंगे। फिल्म के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

End of Feed