Exclusive: शांतनु माहेश्वरी ने 'सैयारा' को बताया गेम चेंजर, पहले प्यार पर खुलकर की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 2, 2025, 10:05 AM IST

Shantanu Maheshwari Zoom Interview: फिल्म लव इन वियतनाम (Love in Vietnam) फेम बॉलीवुड एक्टर शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) ने अभी हाल ही में Zoom से खास बातचीत की है। इस दौरान शांतनु माहेश्वरी ने अपने पहले प्यार और फिल्म सैयारा (Saiyaara) पर बात की। तो चलिए जानते हैं शांतनु माहेश्वरी ने क्या कहा है।

Shantanu Maheshwari Zoom Interview: बॉलीवुड एक्टर शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) इन दिनों अपनी नई फिल्म लव इन वियतनाम (Love in Vietnam) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) के साथ वनीत कौर (Avneet Kaur) और वियतनामी एक्ट्रेस खा न्गान (Kha Ngan) भी अहल रोल में हैं। इन सब के बीच शांतनु माहेश्वरी का इंटरव्यू वायरल हो रहा है जो उन्होंने Zoom को दिया। इस दौरान शांतनु माहेश्वरी ने फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं शांतनु माहेश्वरी ने इस दौरान क्या-क्या खुलासे किए।

Shantanu Maheshwari Zoom Interview

Image Source: Zoom Youtube

'सैयारा' को लेकर की कही ये बात

शांतनु माहेश्वरी Zoom को दिए इंटरव्यू की वजह से फिर से चर्चा में हैं। इस दौरान शांतनु माहेश्वरी ने अहान पांडे (Ahaan Panday) और एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) की रोमांटिक फिल्म सैयारा (Saiyaara) की सक्सेस पर बात की। उन्होंने कहा कि 'ये फिल्म गेम चेंजर है क्योंकि अगर आप सच्ची कहानियां लाते हैं तो वो चलती हैं। इसमें दोनों चीजें हैं। मैं सच कहूं ज्यादा दिमाग नहीं लगा रहा लेकिन बात वही है। अच्छा लगता है कि लोग लव स्टोरीज देखना चाहते हैं और नई सच्ची लव स्टोरीज को पसंद कर रहे हैं।' इस फिल्म में नए स्टार्स की कास्टिंग पर भी शांतनु माहेश्वरी अपनी राय रखी।

End of Feed