Sanya Malhotra in Bobby Deol's Next: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) को लेकर हमने एक बड़ी न्यूज ब्रेक की थी। हमने बताया था कि बॉबी देओल न हाल ही में एक फिल्म साइन की है, जिसकी शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि अनुराग कश्यप करने वाले हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी। अब जो जानकारी हमारे हाथ लगी है उसके अनुसार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के निर्देशन में बनने जा रही बॉबी देओल की नेक्स्ट में अब 'दंगल' एक्ट्रेस की धांसू एंट्री होती नजर आ रही है।
जूम से जुड़े सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि बॉबी देओल की इस नई फिल्म में सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की एंट्री हो गई है। मेकर्स जल्द ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। फिल्म में बाकी कलाकारों मकी कास्ट को भी अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। निखिल द्विवेदी ऐसे इंसान हैं, जो अपनी फिल्मों को बनाने में कोई कमी नहीं रहने देते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि अनुराग निर्देशन में माहिर हैं।
बॉबी देओल इस फिल्म को शुरू करने के लिए बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर अगर सान्या मल्होत्रा की बात की जाए तो उन्होंने अपने टैलेंट को प्रूफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सान्या मल्होत्रा ने अब तक 'दंगल', 'बधाई हो', 'लूडो' और 'जवान' सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अब बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा को देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
