Exclusive: वह दिलीप जी को बड़ा भाई मानते थे... धर्मेंद्र की मौत पर छलका सायरा बानो का दर्द

Exclusive with Saira Banu: अभिनेत्री सायरा बानो और धर्मेंद्र ने साथ में काम किया है। आज उनकी मौत की खबर से सायरा बानो का दिल मानो टूट गया। अपनी बातचीत में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ बिताए हुए फैमिली टाइम को याद किया। एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने अपने दिल की बात बोली।

Exclusive with Saira Banu: बॉलीवुड का नायाब कलाकार धर्मेन्द्र( Dharmendra) ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से हर जगह मातम पसरा हुआ है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स धर्मेन्द्र पाजी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में उनकी को-स्टार और दोस्त सायरा बनो ने अपने दिल का हाल बताया है। धर्मेन्द्र की मौत की खबर से वह बहुत उदास है और उनका दिल भर आया। हाल ही में हमारे साथ बातचीत करते हुए सायरा बानो ने बताया कि वह शमशान घाट पर पहुँच रही हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनका अच्छा दोस्त दुनिया से चला गया।

Exclusive with Saira Banu

अभिनेत्री सायरा बानो( Saira Bano) ने बात करते हुए उन पलों को याद किया जब धर्मेंद्र( Dharmendra) उनके घर पर आते थे। अभिनेत्री ने कहा कि वह दिलीप जी के छोटे भाई थे, दिलीप कुमार उन्हें अपना छोटा भाई समझते थे। सायरा बानो ने कहा- " उन्हें कोई नहीं बदल सकता, वह ऐसे इंसान हैं जो कभी मिलेंगे नहीं, कभी बनेंगे नहीं। वह दिलीप साहब को अपना बड़ा भाई मानते थे और दिलीप उन्हें अपना छोटा भाई समझते थे। दोनों साथ में काफी वक्त बिताते थे। चाहे सुबह हो या चाहे शाम वह दोनों साथ में नजर आते थे। वह दिलीप साहब और हमारे लिए एकदम परिवार जैसे थे और वह मुझे बहुत प्यारे थे, वह बहुत डाउन टू अर्थ थे। हम उन्हें हमेशा प्यार करेंगे और धरम जी जैसा कोई नहीं होगा, दिलीप साहब जैसा कोई नहीं होगा, वे अलग-अलग तरह के थे।"

End of Feed