Exclusive: 'एनिमल' में गीतांजलि के किरदार की हुई आलोचना पर Rashmika Mandanna ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Rashmika Mandanna on Her Role in Animal: रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के किरदार को काफी आलोचना मिली थी। हाल ही में हमसे बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बात करते हुए अपने किरदार का बचाव किया और इसे बहुत मजबूत रोल बताया है।

Rashmika Mandanna on Her Role in Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अहम भूमिका में दिखाई दीं। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने गीतांजलि का किरदार निभाया था। उन्हें किरदार को लोगों ने काफी ट्रोल किया था और रश्मिका मंदाना की खूब आलोचना भी हुई थी। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना ने अपने किरदार का बचाव करते हुए चुप्पी तोड़ दी है।

Rashmika Mandanna and Ranbir Kapoor

हमसे बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बताया कि कई बार विवादों में रहने के बावजूद भी उन्होंने कितनी बार गीतांजलि की तरह की भूमिका निभाई है। रश्मिका मंदाना ने कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म एनिमल' में गीतांजलि का किरदार बहुत मजबूत है। एक आदमी उसके लिए खड़ा है, जिसे पूरा देश अल्फा मैन के रूप में सोचता है।'

End of Feed