Ranbir Kapoor on Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं। रणबीर और आलिया एक साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नजर आए हैं। इसी के साथ ही राम लला के दर्शन करते हुए भी रणबीर और आलिया के वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने हमारे सहयोगी टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपनी बेटी राहा कपूर को भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में लाना चाहते थे। रणबीर कपूर का ये बयान सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Ranbir Kapoor wanted to bring Raha Kapoor for Ram Mandir Inauguration
यह भी पढ़ें- Chote Miyan - Bade Miyan की टीम के साथ Akshay Kumar ने लगाए राम नाम के जयकारे, विदेश में भी मचा दिया हल्ला
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का एक्सपीरियंस भी रणबीर कपूर ने शेयर किया है। सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के एक साथ भगवान राम के दर्शन करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। आइए एक्टर के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
‘बेटी राहा कपूर को भी लाना चाहते थे रणबीर’
रणबीर कपूर ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इस पल को देखने के लिए खुद को बेहद खुशकिस्मत मान रहा हूं। काश मैं अपनी बेटी राहा को भी ये ऐतिहासिक पल एक्सपीरियंस करने के लिए ला पाता।’ वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के दर्शन करते वक्त श्रद्धालुओं की भीड़ में आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर को आलिया को प्रोटेक्ट करते देखा जा सकता है। जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं।
