Manu Menon on Working With Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपमकिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म भूत बंगला का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। इन सब के बीच फिल्म के एक्टर मनु मेनन (Manu Menon) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान मनु मेनन ने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन संग काम करने का अपना अनुभव बताया है। तो चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा। (ये भी पढ़ें: 'भूत बंगला' और 'हैवान' के बाद साथ में कॉमेडी फिल्म करेंगे अक्षय कुमार और प्रियदर्शन !! मचेगा तहलका)
मनु मेनन ने बताया अक्षय कुमार संग काम करने का अनुभव (Image Source: Manu Menon Instagram)
मनु मेनन ने अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात
Zoom से एक्सक्लूसिव बातचीत में मनु मेनन ने अब अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का शेयर किया। मनु मेनन ने कहा कि 'मैं मुख्य रूप से अक्षय सर और असरानी सर के साथ काम कर रहा था, मेरे लिए तीन खास पल थे। असरानी सर के साथ मेरा पहला सीन और अक्षय सर के साथ मेरा पहला सोलो शॉट ने इस सपने को हकीकत बना दिया।' तीसरे पल के बारे में पूछने पर एक्टर ने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ हंसते हुए कहा, 'तीसरा पल शायद सबसे ज्यादा खास था लेकिन मुझे वो अपने पास ही रखना है जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती, ताकि कोई स्पॉइलर न हो।' (ये भी पढ़ें:सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद Bhooth Bangla के मेकर्स ने किए बदलाव, 10 मिनट कम हुई फिल्म की लंबाई)
प्रियदर्शन संग काम करने का ऐसा रहा अनुभव
प्रियदर्शन के साथ काम करने के बारे में मनु मेनन ने कहा, 'उनके साथ काम करना एक्टर और फैन दोनों के रूप में बहुत शानदार अनुभव था। एक एक्टर के रूप में ये बहुत बड़ी बात है कि आप ऐसे डायरेक्टर के साथ काम करें जो आपको सम्मान दे और अपनी विजन पर आपको भरोसा करे, साथ ही आपमें से सबसे अच्छा निकालने की कोशिश करें। मैं इस रोल के लिए पहली चॉइस नहीं था लेकिन उन्होंने मुझमें कुछ देखा। उनका मुझ पर विश्वास और भरोसा मुझे अपना A गेम लाने के लिए मजबूर करता है और मुझे लगता है कि यही असर वो हर एक्टर पर डालते हैं। एक फैन के रूप में मुझे समझ आया कि वे किसी भी भाषा में किसी भी जॉनर को क्यों कवर कर पाते हैं। वो सबसे पहले कहानी कहने को प्राथमिकता देते हैं।'
मनु मेनन ने बताया अक्षय कुमार संग काम करने का अनुभव (Image Source: Manu Menon Instagram)
हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में एंट्री पर कही ये बात
हॉलीवुड में काम करने के बाद कमर्शियल हिंदी फिल्म में आने के बारे में मनु मेनन ने कहा, 'दोनों रोल्स में डरावना होना किरदार का हिस्सा था। डायबॉलिकल में मुझे फिजिकलिटी और इमोशन दोनों इस्तेमाल करने पड़े और ड्यू सीजन में मेरा साइज बड़ा फैक्टर था। भूत बांग्ला इन सब चीजों को एक साथ लाती है।' आपको बता दें कि फिल्म भूत बंगला इसी महीने यानी 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
