Karisma Kapoor on Family Diwali Traditional: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। करिश्मा कपूर की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी एक्ट्रेस का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी करिश्मा कपूर का कोई बयान लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। इन सब के बीच करिश्मा कपूर ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बहन करिश्मा कपूर ने दिवाली से जुड़ी अपनी यादें शेयर की है। तो चलिए जानते हैं कि करिश्मा कपूर ने क्या कहा है।
कपूर फैमिली में दिवाली पर बनती है ये खास डिश, करिश्मा कपूर ने सुनाया मजेदार किस्सा (Image Source: Zoom Youtube)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Exclusive: 'इंडस्ट्री ही खत्म कर दो'- फिल्मों को बैन करने की मांग करने वालों पर भड़के Manoj Bajpayee
करिश्मा कपूर ने शेयर की अपनी यादें
जूम को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने बचपन की अपनी पसंदीदा यादों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ समय बिताना और ट्रेडिशनल ड्रेस पहनना उनके लिए हमेशा खास रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि परिवार के साथ समय बिताना और ट्रेडिशनल ड्रेस पहनना मेरी सबसे प्यारी यादों में शामिल है। मुझे इंडियन कपड़े पहनना बहुत पसंद है। बचपन में अपनी मां (Babita Kapoor) और बहन (Kareena Kapoor Khan) के साथ एक जैसे कपड़े पहनना बहुत मजेदार होता था।' करिश्मा ने कपूर परिवार की दिवाली से जुड़ी कुछ खास परंपराओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि 'दिवाली पर कोई नियम नहीं होते। चाहे चॉकलेट हो, मिठाई हो या फिर खाना-पीना। हमारे परिवार में दही वाले आलू और पूरी बहुत खास हैं। हमारे यहां ऐसे मौकों पर परिवार की परंपरा के मुताबिक ये जरूर बनते हैं। मुझे ये बहुत पसंद है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:क्या एक्टिंग छोड़ने वाले हैं Ranbir Kapoor? 'रामायण' स्टार ने बताया अपने बयान का असली मतलब
दिवाली पर दीया जलाना है सबसे जरूरी
रोशनी के त्योहार दिवाली पर दीया जलाने की परंपरा को लेकर भी करिश्मा ने अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि बस एक दीया जलाना जरूरी है। चाहे वो आटे का बना हो, कोई फैंसी दीया हो या फिर बिल्कुल साधारण आटे वाला दीया।'
करिश्मा ने बताया परिवार में किसका है सबसे अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर
इंटरव्यू के दौरान जब करिश्मा से पूछा गया कि कपूर परिवार में सबसे अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर किसका है, तो शुरुआत में उन्होंने अपने पूरे परिवार का नाम लिया। हालांकि, एक सदस्य को चुनने के लिए कहे जाने पर उन्होंने अपने पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) का नाम लिया। करिश्मा ने कहा, 'लेकिन अगर मुझे एक इंसान का नाम लेना हो, तो मैं अपने पापा को चुनूंगी। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है और वो हमेशा किसी भी पार्टी या डिनर की जान होते हैं।'
