Chetan Hansraj on Yash Ravan Role: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इन सब के बीच अब चेतन हंसराज (Chetan Hansraj) ने Zoom से बात करते हुए फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। उन्होंने यश के रावण वाले लुक और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। तो चलिए जानते हैं चेतन हंसराज ने क्या बयान दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
एक्टर ने की यश के रोल की तारीफ (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Priyanka Chopra ने शेयर की Sridevi की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' की पहली फोटो, लोग हुए एक्साइटेड
चेतन हंसराज ने रोल को लेकर तोड़ी चुप्पी
एक्टर यश एक बार फिर से फिल्म रामायण को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह चेतन हंसराज का अभी हाल में दिया एक बयान है। Zoom से बात करते हुए चेतन ने बताया कि रामायण में राजा माली का किरदार निभाने के लिए उन्होंने कैसे तैयारी की। एक्टर ने कहा, 'मैंने खुद रिसर्च की। कोई भी किरदार करने से पहले उसे समझना जरूरी होता है। मैंने इसमें अच्छी खासी रिसर्च की। नितेश सर क्या चाहते हैं, वो भी थोड़ा समझ लिया। बहुत मदद भी मिली। ये मेरी, नितेश सर और टेरी तीनों की मिली-जुली कोशिश थी। हम सब इस बात पर राजी हो गए कि किरदार ऐसा ही होना चाहिए। फिल्म इसी से खुलती है, इसलिए इसमें वैसी ताकत होनी चाहिए।' चेतन ने बताया कि रामायण करने का मन क्यों किया। एक्टर ने कहा, 'मुझे भारतीय पौराणिक कथाएं बहुत पसंद हैं। बचपन से ही मेरा पहला अनुभव बीआर चोपड़ा की महाभारत से हुआ। मैंने उसमें काम किया था। इसलिए मेरा जुड़ाव हमेशा से रहा है। मुझे रावण का किरदार बहुत पसंद है और मौका मिला रावण के नाना का रोल करने का। तो लगा ये तो कमाल की बात है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:धर्मेंद्र की 'Batwara' ने 37 साल पहले मचाया था तहलका, क्या Sunny Deol की 'Batwara 1947' दोहराएगी इतिहास?
जमकर की यश की तारीफ
इस इंटरव्यू के दौरान चेतन हंसराज ने यश की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यश बहुत अच्छे और सरल इंसान हैं। प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जब मैंने उन्हें देखा तो लगा, ‘वाव, ये बिल्कुल परफेक्ट रावण हैं।’ चेतन हंसराज के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
