Exclusive: अलीशा चिनॉय ने की थी अनु मलिक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत, बदले में इंडस्ट्री ने किया दरकिनार

Exclusive Alisha Chinai Reveals Being Isolated After Accusing Anu Malik: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलीशा चिनॉय ने हाल ही में जूम संग बातचीत में बताया कि अनु मलिक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने पर उन्हें इंडस्ट्री से दरकिनार कर दिया गया। अलीशा का कहना है कि उनके कई प्रोजेक्ट्स तक रुक गए थे।

Exclusive Alisha Chinai Reveals Being Isolated From Industry Due To Anu Malik: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलीशा चिनॉय ने अपनी आवाज और धमाकेदार गानों से लोगों का खूब दिल जीता है। अलीशा चिनॉय ने इंडस्ट्री में कई हिट सॉन्ग दिये हैं, जिसपर आज भी लोग झूमना पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे अनु मलिक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के बाद इंडस्ट्री ने उन्हें दरकिनार कर दिया था। अलीशा चिनॉय (Alisha Chinai) ने बताया कि उनके काम भी उनसे दूर हो गए। लेकिन सिंगर ने ये भी कबूल किया कि इंडस्ट्री के इस बर्ताव के बाद भी उनपर कोई खास असर नहीं पड़ा।

alisha chinai on anu malik

फोटो क्रेडिट- अनु मलिक इंस्टाग्राम, आईएमडीबी

जूम संग एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अलीशा चिनॉय (Alisha Chinai) ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने इसे केवल बकवास बताया। जाहिर है, ये पुरुषों की दुनिया है दुर्भाग्यपूर्ण। खैर ऐसा ही था। लेकिन अब ये महिलाओं की दुनिया है। असल में मैं उस वक्त शादीशुदा थी और मेरे एक्स पति राजेश उस वक्त मेरा बहुत सा काम देख रहे थे। उन्होंने ही मुझे समर्थन दिया। उन्होंने ही कहा कि तुम खुद के लिए स्टैंड क्यों नहीं लेती? मैं सोचती थी कि नहीं जाने दो, जैसा चल रहा है चलने दो। लेकिन उनको लगा कि मुझे कहना चाहिए, क्योंकि मैं कह सकती हूं। तो मेरे अंदर थोड़ी हिम्मत आई और मैंने कहा कि ठीक है चलो करते हैं। तो इस तरह से वो चीजें हुईं।"

End of Feed