Exclusive !! करण जौहर की 'The Untold Story Of C Sankaran Nair' के लिए मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं Akshay Kumar

Akshay Kumar Start Shoot for The Untold Story Of C Sankaran Nair: सूत्र ने हमें जानकारी देते हुए बताया है कि करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' (The Untold Story Of C Sankaran Nair) की शूटिंग अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मुंबई में शुरू कर दी है।

Akshay Kumar Start Shoot for The Untold Story Of C Sankaran Nair: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बीते 2 सालों में कई फ्लॉप दी हैं। इसके बाद भी उनके पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं हैं। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो रियल लाइफ हीरो 'जसवंत सिंह' की लाइफ पर आधारित थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे जसवंत सिंह ने कोयले की खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इस बायोपिक में काम करने के बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने नई फिल्म 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' (The Untold Story Of C Sankaran Nair) की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है।

Karan Johar and Akshay Kumar

रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार मुंबई के गोरेगांव में जलियांवाला बाग के एक ग्रैंड सेट पर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। एक सूत्र ने हमें बताया, 'यह शेड्यूल कम से कम 20 दिनों तक चलेगा।' सूत्र ने खुलासा किया, 'इसके बाद अगला शेड्यूल अलीबाग में है।' कुछ समय पहले अक्षय कुमार को दिल्ली के जामा मस्जिद में भी शूटिंग करते हुए देख गया था, जिसकी पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।

End of Feed