EXCLUSIVE: आफताब शिवदासानी ने ड्रग्स लेने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये मेरी लाइफ का सबसे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 06:08 AM IST

Aftab Shivdasani on Drug Rumours: एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) ने अपनी फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) की रिलीज से पहले Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आफताब शिवदासानी ने ड्रग्स लेने के मामले पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं आफताब शिवदासानी ने क्या कहा है।

Aftab Shivdasani on Drug Rumours: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) को लेकर चर्चा में बने हुए है। आफताब शिवदासानी की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म मस्ती 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने फैंस ने काफी पसंद किया था। इन सब के बीच अब आफताब शिवदासानी ने Zoom को इंटरव्यू दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान आफताब शिवदासानी ने ड्रग्स लेने वाले मामले पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं आफताब शिवदासानी ने इस मामले पर क्या रिएक्शन दिया है।

Aftab Shivdasani on Drug Rumours

Image Source: Zoom Youtube

ड्रग्स लेने की बात पर आफताब शिवदासानी ने दिया रिएक्शन

एक्टर आफताब शिवदासानी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह आफताब शिवदासानी की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आफताब शिवदासानी ने ड्रग्स लेने के मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। आफताब शिवदासानी ने कहा कि 'ये मेरे बारे में सुना सबसे फनी रूमर है।' जब पूछा गया कि ऐसी स्पेकुलेशंस पर कैसे शांत रहते हो, तब उन्होंने कहा कि 'जिंदगी में जल्दी ही सीखा कि सच कोई आवाज नहीं करता। सच हमेशा साइलेंट रहता है। सच को खुद को प्रूव करने की जरूरत नहीं। बस इस थ्योरी को माइंड में रखो, तो किसी को जस्टिफाई करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।' इसके आगे एक्टर ने कहा कि 'कभी रिकॉर्ड पर अपने बारे में कुछ नहीं बोलता। मैं बस एक कान से सुनता हूं और दूसरे से निकाल देता हूं। क्योंकि जो झूठ है, उस पर नींद क्यों हराम करूं? मैं जानता हूं मेरी सच्चाई क्या है। जो लोग मायने रखते हैं, वो जानते हैं। चाहे मैं करूं या न करूं, अगर लोग मानना चाहेंगे कि किया है, तो मानेंगे ही। चाहे मैं रूफटॉप से चिल्ला दूं 'भैया, मैंने नहीं किया'।

End of Feed