Esha Deol and Bharat Takhtani Pic: साल 2024 में बॉलीवुड अदाकारा ईशा देओल ने काफी मुश्किलों का सामना किया था। इस साल ईशा देओल और भरत तख्तानी का तलाक हुआ। इसके बाद एक्ट्रेस ईशा देओल बुरी तरह टूट गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने आपको संभाल लिया। लोगों को ऐसा लग रहा था कि ईशा और भरत दोबारा कभी साथ नहीं दिखाई देंगे। हालांकि ईशा और भरत ने सभी को चौंका दिया है। इंटरनेट पर एक तसवीर सामने आई है, जो कि हर तरफ वायरल हो रही है। इस फोटो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Pic Credit- Esha Deol instagram
ईशा देओल और भरत तख्तानी की सामने आई फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को मुंबई में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। भरत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की और इसे कैप्शन दिया, 'फैमिली संडे' तस्वीर में ईशा और भरत अपनी बहन अहाना देओल और एक करीबी दोस्त के साथ नजर आ रहे हैं। चारों लोग मुस्कुराते हुए दिखे, और पईशा और भरत का तलाक आपसी असहमति और बढ़ते मतभेदों के कारण हुआ था। फिर भी, दोनों आज काफी अच्छे दोस्त है। भरत और ईशा की इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों का ये मानना है कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं। वहीं कई लोग इसे यूं ही मिलना बता रहे हैं।
Pic Credit- bharat takhtani instagram
ईशा देओल और भरत तख्तानी की लव स्टोरी
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने 29 जून 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ सात फेरे लिए थे, बॉलीवुड के बड़े सितारे और बिजनेस जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हालांकि ये प्यार ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। ईशा देओल का फिल्मी करियर 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से शुरू हुआ। इस मूवी के लिए ईशा को काफी प्यार मिला। इसके बाद ईशा देओल ने फिल्म धूम में धमाल मचाया। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
