बॉर्डर 2 के टीजर में 'सनी भैया' के डायलॉग्स सुन 7 वें आसमान पहुंचीं ईशा देओल, बड़े भाई की मूवी पर ऐसे लुटाया प्यार

Esha Deol Reacts to Border 2 Teaser: बॉलीवुड स्टार सनी देओल, वरुण धवन, आहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। मूवी के टीजर पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच ईशा देओल ने भी बॉर्डर 2 के टीजर पर रिएक्ट किया है।

Esha Deol Reacts to Border 2 Teaser: बॉलीवुड स्टार सनी देओल, वरुण धवन, आहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों मेकर्स ने बताया था कि फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज होने वाला है। आज मेकर्स ने मूवी का धांसू टीजर कर दिया, जिसे देखकर सभी लोग गदगद हो गए। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस समेत बॉलीवुड के सितारे टीजर पर प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच ईशा देओल का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस का दिन बन गया है।

border 2 esha deol

pic credit- instagram

ईशा देओल ने बॉर्डर 2 के टीजर पर किया रिएक्ट

फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर को फैंस और सेलेब्स तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस और सनी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर टीजर लाइक किया है। इससे पहले ईशा देओल गदर 2 की रिलीज के वक्त सनी देओल के साथ दिखी थी। सनी देओल की फिल्म गदर 2 को ईशा ने जमकर प्रमोट किया था। सनी देओल और ईशा देओल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 टीजर लॉन्च के दौरान सनी देओल भावुक हो गए थे। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। मालूम हो कि पिता धर्मेंद्र की मौत के बाद सनी देओल पहली बार किसी इवेंट में पहुंचे थे। बीते महीने धर्मेंद्र ने हमेशा-हमेशा के लिए सभी को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से सनी देओल-बॉबी देओल समेत सभी को तगड़ा झटका लगा है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

ईशा देओल ने शेयर किया था पोस्ट

बताते चलें कि धर्मेंद्र के जन्मदिन पर ईशा देओल ने अपने पिता को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे पापा, हमारा वो मजबूत बंधन हर जन्म में रहेगा। मैंने आपको अपने दिल में बहुत प्यार से छुपा लिया है। आपकी गर्मजोशी, प्यार और सीख हमेशा साथ रहेंगी। आपकी बेटी आपकी बिट्टू हमेशा आपको मिस करेगी।' इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया था।

End of Feed