Dharmendra-Hema Malini के अटूट प्यार की गवाही देता है 54 साल पुराना ये बंगला, देखें एक-एक तस्वीर

Hema Malini House Tour: एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी मां हेमा मालिनी के मुंबई स्थित 54 साल पुराने बंगले की झलक दिखाई है। इस घर का एक-एक कोना धमेंद्र और हेमा के प्यार की गवाही देता है।

Hema Malini House Tour: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था। कई दिनों तक देओल परिवार दुख में रहा और आज भी सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता को हर दिन याद करते हैं। धर्मेंद्र की मौत से उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) गहरे सदमे और दुख में हैं। 5 दशकों से अधिक के रिश्ते के बाद, हेमा मालिनी के लिए इस नुकसान को सहना बेहद मुश्किल हो गया है, और वे अक्सर उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो जाती हैं। वहीं धमेंद्र और हेमा की बेटी ईशा देओल भी अक्सर अपने पिता को याद करके भावुक हो जाती है। इस बीच ईशा ने अपनी मां हेमा मालिनी के मुंबई स्थित 54 साल पुराने बंगले की झलक दिखाई है। इस घर का एक-एक कोना धमेंद्र और हेमा के प्यार की गवाही देता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'मैं अपनी पूरी जिंदगी कैसे गुजारूंगी...' सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं Hema Malini)

dharmendra hema malini house pic

हेमा मालिनी का शानदार बंगला (curly tales/chatgpt)

ईशा देओल ने कराया 54 साल पुराने बंगले का टूर (pic credit- curly tales youtube )

ईशा देओल ने कराया 54 साल पुराने बंगले का टूर

हाल ही में एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने कहा कि आज के समय में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी जैसी प्रेम कहानी देखने को नहीं मिलती। उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते को प्यार, सम्मान और विश्वास की मिसाल बताया। इसी इंटरव्यू में ईशा ने पहली बार अपनी मां हेमा मालिनी के मुंबई स्थित 54 साल पुराने बंगले 'अद्वितीय' की झलक भी दिखाई। कर्ली टेल्स के यूट्यूब चैनल पर ईशा देओल ने हेमा मालिनी के आलीशान बंगले का टूर कराया। इस घर में हेमा मालिनी, ईशा और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए अलग-अलग फ्लोर बनाए गए हैं। हेमा मालिनी इसी घर में करीब 30 छात्रों को शास्त्रीय नृत्य की ट्रेनिंग भी देती हैं। साल 2005 में मुंबई में आई बाढ़ के बाद इस बंगले का दोबारा रेनोवेशन कराया गया था। घर में लकड़ी के फर्श वाला एक बड़ा डांस स्टूडियो भी है, जहां हेमा मालिनी अपने डांस सेशन करती हैं।

End of Feed