Entertainmet News 4 May 2023: इस दिन रिलीज होगा Adipurush का ट्रेलर, Ileana D’Cruz ने दिखाया बेबी बंप

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 4, 2023, 02:52 PM IST

Entertainmet News 4 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रभाष की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई को रिलीज होने वाला है, वहीं सुनील शेट्टी का नया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये रहीं आज की बड़ी खबरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं।
  • आदिपुरुष का ट्रेलर जल्द रिलीज हो सकता है।
  • सुनील शेट्टी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Entertainmet News 4 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रभाष और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई को रिलीज होने वाला है। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, हालांकि दावा किया जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च से पहले हैदराबाद में 8 मई को एक ईवेंट भी ऑर्गेनाइज किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर सुनील शेट्टी का नया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी ने अपने लम्बे बालों का कटवा लिया है। जिसके बाद फैंस का मानना है कि एक्टर अब हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, इसी लिए ये नया लुक रखा है। आइए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर नजर डालते हैं।

entertainment news of 3 may 2023

entertainment news of 3 may 2023

इस दिन रिलीज होगा आदिपुरुष का ट्रेलर

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार आदिपुरुष का ट्रेलर मेकर्स 9 मई को जारी करेंगें। इसके साथ ही मेकर्स 8 मई को हैदराबाद में एक स्पेशल स्क्रीनिंग भी आयोजित कर सकते हैं। जहां फिल्म की स्टारकास्ट नजर आ सकती हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक सूचना अभी सामने नहीं आई है।

End of Feed