Entertainment News Of The Week: राघव की हुईंं परिणीति, रणबीर कपूर की एनिमल का टीजर रिलीज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 29, 2023, 02:03 PM IST

Entertainment News Of The Week: बॉलीवुड जगत के लिए ये हफ्ता धमाकेदार रहा। इस हफ्ते राघव और परिणीति शादी के बंधन में बंध गए हैं। रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मेकर्स ने एनिमल का टीजर रिलीज कर दिया है। आइए इस हफ्ते की बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

Entertainment News Of The Week: बॉलीवुड जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) ने ताबड़तोड़ कमाई की। इसके अलावा रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल (Animal) का टीजर रिलीज हो गया है। विवेक अग्रिहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर रिलीज हो गई है। आइए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

entertainment news of the week

entertainment news of the week (credit pic: instagram)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधे

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के सात फेरे लिए। कपल की ग्रैंड वेडिंग में फिल्म स्टार्स से लेकर राजनेता तक शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। राघव और परी की शादी पंजाबी रिति- रिवाज से हुई थी। परिणीति की शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाई थीं।

End of Feed