Entertainment News Of The Day: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिकिया दे रहे हैं। सलमान खान को पत्रकार से बदसलूकी करने के आरोप में कोर्ट से मिली राहत। राम नवमी के खास मौके पर प्रभाष ने रिलीज किया आदिपुरुष का नया पोस्टर। राम नवमी पर दीपिका चिखलिया बनीं माता सीता। आइए बिना देर किए आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
entertainment news of the day (credit pic: social media)
बॉम्बे हाई कोर्ट से सलमान खान को पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार मामले में बड़ी राहत मिली है। पत्रकार ने एक्टर और बॉडीगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में कोर्ट ने अभिनेता को क्लीन चिट मिल गई है। कोर्ट ने साफ कह दिया है कि अभिनेता को इस मामले में अब अंधरी कोर्ट आने की जरूरत नहीं है। 2019 में पत्रकार ने एक्टर और बॉडी गार्ड के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर करवाई थी।
अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में अजय ने फुटबॉल कोच सैय्यग अब्दुल रहीम का किरदाप निभाएंगे। फिल्म में गोल्डन एरा को दिखाया जाएगा यूजर्स का कहना है ये फिल्म अक्षय कुमार की गोल्ड की कॉपी है।
दीपिका चिखलिया एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस माता सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर कर बताया कि मैंने ये साड़ी लव -कुश कांड के दौरान पहनी थी। एक बार फिर माता सीता के रूप में एक्ट्रेस को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।
कास्टिंग काउच का शिकार होने से बाल- बाल बचे शिव ठाकरे
शिव ठाकरे इन दिनों सुर्खियों में है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कास्टिंग काउच से जुड़ा किस्सा सुनाया। शिव ने बताया कि एक बार कास्टिंग डायरेक्टर ने उसके साथ गलत करने की कोशिश की थी। लेकिन वो वहां से भाग गए थे। दूसरी बार एक फीमेल डायरेक्टर ने उन्हें रात को 11 बजे ऑडिशन के लिए बुलाया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम स्टारर पोनियन सेलवन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर करीब 3 मिनट का है जिसमें भरपूर एक्शन सीन नजर आ रहा है। PS-1 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल था। इस फिल्म का निर्देशन मणी रत्नम ने किया था। इस फिल्म में चोला सम्राज्य को दिखाया गया है। ये फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज होगी।
