Rakhi questions Priyanka: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था। इन लोगों ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को इतना परेशान कर दिया कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया। प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। कुछ लोग प्रियंका चोपड़ा के इस बयान को करण-शाहरुख से जोड़कर देख रहे हैं, जिनके साथ कुछ सालों पहले देसी गर्ल की अनबन हो गई थी। देसी गर्ल ने किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन कंगना रनौत के ट्वीट ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी कि लोगों का अंदाजा एकदम सही था।
टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने प्रियंका चोपड़ा के आरोपों पर चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि उन्हें ये खुलासे तब करने चाहिए थे, जब वो बॉलीवुड में काम कर रही थीं। अब वो विदेश जा चुकी हैं और वहीं पर रहती हैं। वहां रहते हुए ऐसे खुलासे करने का क्या मतलब है? राखी सावंत के अनुसार, 'प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहती हैं। वहां बैठकर ऐसी बातें करने का क्या मतलब है? पहले तो उन्होंने यहां बर्फी और लड्डू खा लिए और अब ये सारी बातें बोल रही हैं।'
जब राखी सावंत से करण जौहर पर बयान देने को कहा गया तो वो बोली, 'अरे भैया आप लोग क्यों मेरी लड़ाई करना चाहते हैं। करण जौहर मेरे भाई जैसा है। मैं उसके बारे में क्यों बोलूंगी। मैं करण के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहती हूं।' राखी सावंत के इस बयान से लोगों के बीच खलबली मच गई है क्योंकि लोगों को लगा था कि वो देसी गर्ल का साथ जरूर देंगी। राखी सावंत ने बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा को अपनी बहन बताया है लेकिन इस मुद्दे पर उनका साथ देने से इंकार कर दिया है।
