बॉलीवुड

Maidaan Teaser OUT: Akshay Kumar की Gold की कॉपी लग रही Ajay Devgn की मैदान, देखें वीडियो

Maidaan Teaser OUT: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी नई फिल्म मैदान (Maidaan) का टीजर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है। फिल्म मैदान का डायरेक्शन बदाई हो डायरेक्टर अमित शर्मा ने किया है। फिल्म मैदान का टीजर देखकर अक्षय कुमार की गोल्ड की याद आना लाजमी है। ऐसा भी हो सकता है कि यह आपको गोल्ड की कॉपी लगे।

Image

Maidaan Teaser OUT

Maidaan Teaser OUT: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म मैदान (Maidaan) का टीजर वीडियो रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार प्ले करते दिखेंगे। फिल्म मैदान के टीजर को देखकर पता चलता है कि इसमें अजय देवगन दर्शकों को भारतीय फुटबॉल का गोल्डन ऐरा दिखाएंगे और दर्शकों को बताने की कोशिश करेंगे कि एक वक्त हमारी फुटबॉल टीम की दुनिया में तूती बोलती थी। फिल्म मैदान का टीजर धांसू है, जिसे देखकर दर्शक इसका टिकिट खरीदने का फैसला जरूर करेंगे।

पहली झलक में अक्षय कुमार की गोल्ड की कॉपी लगती है मैदान

कुछ साल पहले अक्षय कुमार की गोल्ड रिलीज हुई थी। उस फिल्म में अक्षय कुमार ने भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर का किरदार प्ले किया था। अजय देवगन की अपकमिंग मूवी मैदान पहली झलक में गोल्ड की कॉपी लगती है। मैदान देखने का टीजर देखकर ऐसा लगता है कि इसमें अजय देवगन अकेले दम पर भारतीय फुटबॉल टीम को दुनिया में पहचान दिलाते दिखेंगे। फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार भी कुछ-कुछ ऐसा ही करते दिखे थे।

भोला के साथ जुड़ा है मैदान का टीजर

अजय देवगन 30 मार्च के दिन अपनी नई फिल्म भोला लेकर आए हैं। इस मूवी के साथ उनकी अपकमिंग मूवी मैदान का टीजर जुड़ा हुआ है। जो दर्शक भोला को देखने के लिए सुबह-सुबह सिनेमाघर पहुंच गए थे, उन्होंने मैदान का टीजर थिएटर में सबसे पहले देख लिया था। अगर बात भोला की करें तो इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म भोला को अजय देवगन ने खुद डायरेक्ट किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article