टीवी मसाला

Dipika chikhlia 35 साल बाद फिर बनीं माता सीता, यूजर्स बोले- राम नवमी पर माता के दर्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 30, 2023, 05:19 PM IST

रामायण फेम दीपिका चिखलिया एक बार फिर माता सीता के रूप में नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस 35 साल बाद माता सीता के रूप मे दिखीं।

Image

Ramayan fame Dipika Chikhlia (credit pic: instagram)

रामानंद सागर की रामायण को भला कोई कैसे भूला सकता है। रामायण में अरुण गोविल (Arun govil) और दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने राम- सीता का किरदार निभाया था। 35 साल बाद दीपिका चिखलिया सीता के किरदार में फिर नजर आई है। सीता के रूप में दीपिका चिखलिया को देख फैंस काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका भगवा रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वो भगवान राम की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ये वो साड़ी है जो मैंने लव-कुश कांड के दौरान पहनी थी। एक्ट्रेस एक बार फिर भगवा साड़ी, लाल बिंदी और मांग में सिंदूर भरे हुए नजर आ रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर लगातार रिएक्टर कर रहे हैं।

दीपिका चिखलिया फिर बनीं माता सीता

एक यूजर ने लिखा, लोगों ने आपको कलयुग के भगवान राम और सीता बना दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा, आज सुबह- सुबह मुझे माता सीता के दर्शन हो गए। तीसरे यूजर ने लिखा, माता सीता आशीर्वाद दो। दीपिका ने राम नवमी के अवसर पर अरुण गोविल और सुनील लहरी के साथ एक इवेंट में हिस्सा लिया। एक्ट्रेस ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

दूरदर्शन पर 1987 में रामानंद सागर का पौराणिक शो रामायण ऑनएयर हुआ था। शो के आइकोनिक किरदार लोगों को आज भी याद है। कोरोना काल में रामायण को टीवी पर दोबारा प्रसारित किया गया था। इस शो के बाद से दर्शक अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भगवान की तरह मानते हैं। इतना ही नहीं कई फैंस उन्हें पूजते भी हैं। इस शो ने कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article