बॉलीवुड

Bholaa Box Office Collection: अजय की 'भोला' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले दिन होगी इतने करोड़ की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 30, 2023, 07:52 PM IST

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स ने दर्शकों का जीता दिल। आइए जानते हैं भोला ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

bholaa box office collection (credit pic: instagram)

Bholaa Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला (Bholaa) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक दोबरियाल, विनीत कुमार और गजराज राव लीड रोल में हैं। ये तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। अजय बॉक्स ऑफिस पर द्दश्यम 2 के बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। फिल्म में जबदरस्त एक्शन सीन्स है। अजय ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है।

फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स है जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा रहा है। लोगों का कहना है कि भोला में दमदार एक्शन सीन्स है। फिल्म को 3 डी में भी रिलीज किया गया है।

ओपनिंग डे पर होगी इतने करोड़ की कमाई

भोला के साथ आज साउथ सुपर स्टार नानी की दसरा भी रिलीज हुई। दसरा एक मास एंटरटेनमेंट फिल्म है। इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोला अपने फर्स्ट डे पर 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अजय की भोला रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मैक्कार को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

अजय देवगन की भोला वन मैन आर्मी की कहानी है। भोला से पहले एक्टर ने चार फिल्मों का निर्देशन किया है। एक्टर ने साल 2008 में यू, मी और हम, साल 2016 में शिवाय और 2022 में रनवे 34 थी। अजय देवगन की फिल्म द्दश्यम 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 15. 38 करोड़ का बिजनेस किया था। द्दश्यम 2 को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। क्या भोला द्दश्यम 2 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी। वहीं, वर्क फ्रंंट की बात करें तो अजय के पास कई पाइप लाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article