Top 5 Entertainment news of 16th January: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री इतनी बड़ी है कि सिनेमाप्रेमियों के लिए हर दिन कुछ न कुछ मसाला मिलता रहता है। 16 जनवरी 2024 की बात की जाए तो जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे की पिक्स ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया तो वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म कांगुआ का नया पोस्टर फैंस के सामने आया। इस पोस्टर ने लोगों को खूब एक्साइटेड किया है। आइए आपको आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट खबरें बताते हैं...
Entertainment News of 16th Jan
बीती रात बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया, जिसमें करण जौहर जैसे स्टार्स शामिल हुए। इस पार्टी के दौरान अदाकारा कियारा आडवाणी काफी एक्साइटेड नजर आईं। सुबह-सुबह फैंस के सामने कियारा-सिद्धार्थ की रोमांटिक तस्वीरें आईं, जो इसी बर्थडे पार्टी की थी। पार्टी के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) रोमांटिक दिखाई दिए। ऐसा लग रहा था कि कियारा ने सिड को तोहफे के तौर पर किसेस दी हैं।
अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) के लिए डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी मेगा बजट फिल्म रामायण के लिए अप्रोच किया था, जिससे वो किनारा करने की सोच रहे हैं। खबरों की मानें तो अभिनेता बॉबी देओल के पास इस वक्त बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं, जिस कारण वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण (Ramayana) करने से पीछे हट रहे हैं। हालांकि बॉबी देओल ने अभी तक आखिरी फैसला नहीं लिया है। उन्होंने मेकर्स से सोच विचार करने का वक्त मांगा है, जिसके बाद वो अंतिम फैसला लेंगे।
सूर्या (Surya) साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं। उनकी फिल्मों के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड रहते हैं। सूर्या ने अपनी अपकमिंग मेगा बजट फिल्म कांगुआ (Kangua) का पोस्टर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है। सूर्या की कांगुआ का पोस्टर देखने के बाद दर्शक इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी वामिका को मीडिया और फैंस से छुपाकर रखते हैं। ऐसे बहुत कम ही मौके आए हैं, जब वामिका की तस्वीरें और वीडियोज मीडिया में आई हो। बीते दिन वामिका का एक क्यूट डांसिंग वीडियो फैंस के सामने आया, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वामिका नाचती दिखाई दे रही हैं।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की वजह से अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की मैरिड लाइफ लगातार खबरों में बनी हुई है। ये दोनों शो में इतने लड़ रहे हैं कि सोशल मीडिया पर इनका जमकर मजाक उड़ रहा है। अब तो ऐश्वर्या शर्मा ने भी इनकी मैरिड लाइफ पर निशाना साधा है और कहा है कि अंकिता-विक्की की शादी एक गेम बनकर रह गई है।
