69th Filmfare Awards 2024: 69th फिल्मफेयर अवॉर्ड के प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) शामिल हुई थी। जाह्नवी के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण धवन और करण जौहर भी नजर आए थे। इवेंट में स्टार्स ने बताया कि उनके लिए फिल्मफेयर कितना महत्वपूर्ण है। एक्ट्रेस ने कहा, वो पहली बार फिल्मफेयर में अपनी मां के साथ गई थीं। एक्ट्रेस के आगे कहा कि उनके लिए फिल्मफेयर बहुत स्पेशल है क्योंकि उनकी मां को बहुत पसंद था। इस बार फिल्मफेयर दो दिनों तक चलेगा। ये इवेंट गुजरात में होगा। फिल्मफेयर के माध्यम से गुजरात टूरिज्म को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। फिल्मफेयर इस बार 27 और 28 जनवरी को आयोजित होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाह्नवी, वरुण और करण दीप प्रज्वलित करते हैं।
फिल्मफेयर के इवेंट में जाह्नवी ने मां को किया याद
इवेंट में जाह्नवी कहती हैं, मेरी पहली फिल्मफेयर की याद मेरी मां के साथ है। जैसे की सब जानते हैं कि मेरी मां को बाहर घूमना बहुत पसंद था। लेकिन जब फिल्म फेयर की बात आती थी तो हमारे लिए फैमिली आउटिंग से कम नहीं होता था। हम तैयार होते थे। मेरी मां मुझे सभी परफॉर्मेंस दिखाने के लिए उत्सुक रहती थी। मुझे याद है मेरा फिल्मफेयर था और मैंने अपनी मां के पहनने के लिए ब्लैक गाउन चुना था।
जाह्नवी ने आगे कहा, मेरा पहला स्टेज परफॉर्मेंस फिल्मफेयर के लिए था। मैं अपने पहले स्टेज के लिए काफी एक्साइटेड थी। जो आपको दर्शकों को प्यार मिलता है वो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। फिल्मफेयर अवॉर्ड में इंडस्ट्री के सभी दिग्गज स्टार्स नजर आएंगे।
