टीवी मसाला

BB 17: Aishwarya ने उड़ाया अंकिता-विक्की के रिश्ते का मजाक, बोलीं- 'इनकी शादी एक गेम बनकर रह गई है'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 16, 2024, 04:00 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान विक्की कहते हैं मैं नील भट्ट नहीं हूं जो सुन लूं। अब इस झगड़े पर नील की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा ने मजाक उड़ाया है। ऐश्वर्या ने कहा कि इन दोनों की शादी एक मजाक बन रह गई है।

Image

Bigg Boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। दोनों के झगड़ों को देखते हुए फैंस को लगता है कि शो से बाहर होने के बाद दोनों का तलाक हो जाएगा। वीकेंड का वार के बाद भी अंकिता और विक्की छोटी सी बात पर लड़ने लगते हैं। झगड़े के दौरान विक्की कहते हैं मैं नील नहीं हूं जो सबकुछ सुन लूंगा। अब इस पर नील भट्ट ने रिएक्ट किया है। नील की स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कमेंट किया है।

ऐश्वर्या ने उड़ाया विक्की- अंकिता की शादी का मजाक

ऐश्वर्या ने लिखा, ये दोनों पहले दिन से गेम खेलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन दुख की बात है कि इनकी खुद की शादी गेम बनकर रह गई है। विक्की भैया आप कब तक हमारी बात करेंगे। पूरी दुनिया देख रही है आपको। आप पहले अपने रिश्तों में क्लियारिटी लाइए। हमारी क्लियारिटी तो डंके की चोप पर है। हां, हमने जल्दी शादी की लेकिन पछतावा आपको क्यों हो रहा है। ऐश्वर्या के कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विक्की को अंकिता नहीं ऐश्वर्या जैसी पत्नी मिलनी चाहिए। वहीं, घर के बाहर विक्की की मां रंजना जैन ने कई ऐसी बातें कहीं जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article