बॉलीवुड के हैंडसम मुंडे सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। शेरशाह स्टार ने बीती रात पत्नी कियारा आडवाणी के साथ खास अंदाज में अपने जन्मदिन की शुरुआत की जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की, जिसमें कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फैंस की नजर सिद्धार्थ के केक पर पड़ी जो बहुत खास था, उनकी वाइफ कियारा ने सिद्धार्थ की बॉलीवुड जर्नी को केक पर सजाया हुआ था। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट तस्वीरें
जन्मदिन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद क्यूट नजर आए, उन्होंने ऑरेंज और ग्रीन कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा का केक बहुत खास था जिसमें उनकी बॉलीवुड जर्नी को सजाया हुआ था। स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से लेकर शेरशाह मूवी तक हर किसी फिल्म की क्लिप इसमें दिखाई दे रही है।
कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को जन्मदिन पर खास तोहफा दिया।
कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा पर जमकर पीर लुटाया और इसकी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की।
सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक हैं, इन्हें फैंस बहुत प्यार करते हैं।
39वें जन्मदिन पर सिद्धार्थ के फैंस ने उन्हें भरपूर प्यार दिया और जमकर बधाई दी ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने जन्मदिन पर और भी जवां दिख रहे हैं। उनकी फिटनेस देख उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा रहा।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को एक साल हो गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्रेम कहानी फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थी, फिल्म में उनकी इस जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।