बॉलीवुड

Virushka की नन्ही परी वामिका का FIRST DANCING VIDEO वायरल, तैमूर भी रह गए फीके

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2024, 12:45 PM IST

Virushka Dance Video : वहीं अब जन्मदिन के कुछ दिन बाद वामिका की बर्थडे पार्टी की वीडियो सामने आई है जिसमें नन्ही गुड़िया डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो फैंस का दिन बना दिया। आइए आपको दिखाते हैं ये वीडियो

Image

Virushka Dance Video

Virushka Dance Video : अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) और विराट कोहली( Virat Kohli) की लाड़ली बेटी वामिका( Vamika) 11 जनवरी 2024 को पूरे तीन साल की हो गई है। बेटी के जन्मदिन पर स्टार्स ने धूम-धाम से पार्टी की जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं अब जन्मदिन के कुछ दिन बाद वामिका की बर्थडे पार्टी की वीडियो सामने आई है जिसमें नन्ही गुड़िया डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो फैंस का दिन बना दिया। आइए आपको दिखाते हैं ये वीडियो

अनुष्का-विराट की बेटी का जन्मदिन 11 जनवरी को मनाया गया जिसमें बॉलीवुड की मशहूर हस्तियाँ अपने बच्चों के साथ आई। वहीं पार्टी में वामिका ने जबरदस्त डांस की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है। इस वीडियो में वामिका व्हाइट फ्रॉक पहने हुए है और बैकग्राउंड में बज रहे म्यूजिक पर थिरक रही है। वहीं उनकी वीडियो में करीना( Kareena Kapoor Khan) -तैमूर( Taimu ali Khan) के साथ नजर आ रही है। पार्टी का बैकग्राउंड व्हाइट दिखाई दे रहा है जिसमें सभी बच्चे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनके क्यूट डांस की सरहाना भी कर रहे हैं। बता दें कि पहली बार वामिका के डांस की ऐसी वीडियो सामने आई है।

बताते चले कि अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) और विराट कोहली ने अभी तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। इस वीडियो में भी वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है बल्कि उनके बैक से वीडियो ली गई है। वहीं अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के लिए काम से ब्रेक लिया है वह जल्द ही क्रिकेट बायोपीक मे नजर आने वाली हैं।

End of Article