Entertainment News 5 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस कियारा और कार्तिक की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही महाभारत सीरियल में 'शकुनी मामा' का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का निधन हो गया है, 78 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ले ली है। जिसके बाद आज शाम को ही एक्टर का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। आइए आज की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।
Entertainment News 5 June 2023
'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यूट्यबू पर कार्तिक और कियारा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन एक ऐसे शख्स की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो काफी सीधा-साधा है, और शादी के लिए एक प्यारी सी लड़की के इंतजार में है, तब ही उसकी मुलाकात कियारा आडवाणी से हो जाती है और वह उससे शादी की इच्छा जताता है।
गुफी पेंटल का हुआ निधन
महाभारत सीरियल में शकुनी मामा (Shakuni Mama) का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का आज 5 जून 2023 को निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुफी पेंटल की तबीयत बीते काफी दिनों से खराब थी, बताया जा रहा है कि गूफी पेंटल को उम्र से संबंधित बीमारी के चलते अंधेरी के बेलेव्यू मल्टीस्पेशियालिटी अस्पताल में एडमिट कराया गया था
सुलोचना लाटकर के निधन पर बिग बी ने जताया शोक
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक सुलोचना लाटकर (Sulochana Latkar) का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारों ने सुलोचना लाटकर की मौत पर दुख जताया है। एक्ट्रेस की मौत पर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'निरूपा रॉय जी के बाद उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मों में मेरी मां का किरदार निभाया। सुलोचना जी सच में हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री दोनों के लिए एक मां की तरह थीं। मेरे 75वें जन्मदिन पर उन्होंने मुझे जो सुंदर हाथ से लिखा खत भेजा था, वह मुझे आज भी याद है।'
एक संग दिखे नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में दोनों एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किए गए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों गोवा से वापस लौट रहे हैं।
आमिर खान की बेटी के साथ दिखीं फातिमा सना शेख
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों एक्ट्रेस फातिमा सना शेख संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, हाल ही में उनकी बेटी इरा खान ने फातिमा और किरण राव संग सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है
