Entertainment News 26 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) की पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी ने एक्टर की दूसरी शादी पर रिेएक्ट किया है। दरअसल राजोशी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो सीधे तौर पर उनके एक्स हसबैंड आशीष विद्यार्थी को लेकर लगाया है। इसके साथ ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह विक्की कौशल को इग्नोर कर रहे हैं। सलमान खान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सलमान खान को ट्रोल कर रहे हैं, जिसके बाद उस वीडियो को डिलीट भी कर दिया गया है। आइए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर नजर डालते हैं।
Entertainment News of 26 May 2023
आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी ने किया रिएक्ट
एक्टर आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने 60 साल की उम्र में रुपाली बरुआ (Rupali Barua) से शादी कर ली है। एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब एक्टर की पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी ने उनकी शादी की खबर पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'याद रखें सही व्यक्ति आपसे यह सवाल नहीं करेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वे वह काम कभी नहीं करेंगे, जिससे आपको दर्द होगा क्योंकि उन्हें यह बात पता होगी।'
एक साथ रोमांस करेंगे सिड-कियारा
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जोड़ी अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म शेरशाह के बाद अब दोनों एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसे शंशाक खैतान के निर्देशन में बनाया जाएगा। फिल्म का टाइटल अभी रिलीज नहीं किया गया है।
सलमान खान ने विक्की कौशल को किया इग्नोर
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विक्की कौशल को इग्नोर करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस का गुस्सा फूट गया है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं। हालांकि कुछ समय बाद ही ये वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया है।
अदा शर्मा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ एक्ट्रेस अदा शर्मा को बीते दिन उनके कॉन्टैक्ट डीटेल्स लीक करने की धमकी मिली थी, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपना पक्ष रखा है। अदा शर्मा ने इस तरह के काम करने वाले लोगों को सोच पर तंज कसा है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे भी उन दूसरी लड़कियों की तरह फील हो रहा है जिनका नंबर लीक हो जाता है। ये उस शख्स की गंदी सोच को दिखा रहा है, जो अपने मजे के लिए कितना भी नीचे गिर सकता है, हमारी फिल्म द केरला स्टोरी के एक सीन में भी लड़की को उसका नंबर और पर्सनल डीटेल्स लीक करने की धमकी दी जाती है, रियल लाइफ में भी ऐसा अक्सर होता है।’
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का प्रोमो हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का प्रोमो रिलीज कर दिया है, इस प्रोमो के साथ ही एक्टर ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी जियो सिनेमा पर नजर आने वाला है। हालांकि अभी कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
