Entertainment news 26 April 2023: ऐश्वर्या राय का फूटा गुस्सा, Adipurush का प्रमोशन नहीं करेंगे सैफ अली खान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 26, 2023, 02:58 PM IST

Entertainment news 26 April 2023: आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फेक न्यूज मामले में रिएक्ट किया है। इसके साथ ही फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में सैफ अली खान नजर नहीं आने वाले हैं। ये रहीं आज की टॉप 5 खबरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आराध्या बच्चन की फेक न्यूज मामले में ऐश्वर्या ने किया रिएक्ट।
  • आदिपुरुष का प्रमोशन नहीं करेंगे सैफ अली खान।
  • सोनाक्षी की फिल्म दहाड़ की टीजर हुआ रिलीज।

Entertainment news 26 April 2023: आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फेक न्यूज मामले में रिएक्ट किया है। बच्चन परिवार ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट में आराध्या बच्चन के खिलाफ फेक न्यूद को लेकर मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद कोर्ट ने भी बच्चन परिवार के पक्ष में ही फैसला सुनाया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के खिलाफ फेक खबरों के लेकर रिएक्ट किया है। इसके साथ ही फिल्म आदिपुरुष के प्रमोशन में सैफ अली खान नजर नहीं आने वाले हैं। मेकर्स ने प्रमोशन के लिए एक अलग ही प्लान तैयार किया गया है। किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्स से बचने के लिए मेकर्स चाहते हैं कि प्रभास और कृति सेनन ही फिल्म के प्रमोशन में नजर आएं। आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

entertainment news of 26 april 2023

entertainment news of 26 april 2023

ऐश्वर्या राय बच्चन का फूटा गुस्सा

आराध्या बच्चन के खिलाफ फैल रहीं फेक न्यूज के मामले में ऐश्वर्या ने कहा, 'यह बहुत अच्छा है कि मीडिया का एक सदस्य ही पहचान रहा है कि यह मौजूद है। झूठे लेखन या अनावश्यक लेखन के नकारात्मक प्रभाव की आपकी बुद्धिमान पहचान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, जो असंवेदनशील और अनावश्यक है। इसलिए उस भावना के लिए आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसे हम सभी शेयर करते हैं और उसे पहचानने में आपकी बुद्धिमता के लिए।'

End of Feed