Entertainment News 24 May 2023: नहीं रहे टीवी एक्टर नितेश पांडे, 'पुष्पा 2' और 'डंकी' में होगी भिड़ंत

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 24, 2023, 02:09 PM IST

Entertainment News 24 May 2023: मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और शाहरुख खान की डंकी की भिड़ंत हो सकती है। इसके साथ ही शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये रहीं आज की 5 बड़ी खबरें।

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोरंजन जगत की पांच बड़ी खबरें सामने आ रही हैं।
  • शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • टीवी एक्टर नितेश पांडे का निधन हो गया है।

Entertainment News 24 May 2023: आज मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डंकी की भिड़ंत हो सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों फिल्में एक साथ सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली हैं। अब देखना होगा कि कौन किसपर भारी पड़ने वाला है। इसके साथ ही शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर फैंस को पंसद आ रहा है, वहीं टीवी जगत से भी लगातार दुखद खबरें सामने आ रहा हैं। आज की पांच बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Entertainment news of 24 may 2023

Entertainment news of 24 may 2023

अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान आमने-सामने

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 (Pushpa 2) इस साल के अंत में 22 दिसम्बर के दिन रिलीज होगी। 22 दिसम्बर के दिन ही शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी भी रिलीज होनी है। अगर ये दोनों फिल्मों साथ रिलीज होती हैं तो दर्शकों का कन्फ्यूज होना लाजमी है। इसके साथ ही दोनों ही फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ सकता है।

End of Feed