Entertainment News 18 May 2023: सत्यप्रेम की कथा का टीजर हुआ आउट, दोबारा रिलीज होगी गदर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 18, 2023, 02:59 PM IST

Entertainment News 18 May 2023: मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरे सामने आ रही हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी गदर को दोबारा रिलीज किया जाने वाला है। इसके साथ ही सत्यप्रेम की कथा की टीजर जारी हो गया है। आइए आज की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गदर को सिनेमाघरों पर दोबारा रिलीज किया जाएगा।
  • फिल्म सत्यप्रेम की कथा का टीजर रिलीज हो गया है।
  • मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

Entertainment News 18 May 2023: मनोरंजन जगत से आज कई बड़ी खबरे सामने आ रही हैं। सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की मूवी गदर को दोबारा रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म गदर 2 को 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाना है, इससे पहले मेकर्स फिल्म के फर्स्ट पार्ट यानी गदर एक प्रेम कथा को भी दोबारा रिलीज करना चाहते हैं, ताकी दूसरे पार्ट को लेकर फैंस के बीच हाइप बढ़ा सकें। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा की टीजर जारी हो गया है। फिल्म का रोमांटिक टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आइए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Entertainment News 18 may 2023

Entertainment News 18 may 2023

सत्यप्रेम की कथा का टीजर हुआ रिलीज

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर सत्यप्रेम की कथा का टीजर सोशल मीडिया पर आउट हो गया है। फिल्म का आधिकारिक टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कियारा और कार्तिक की जोड़ी भूल भुलैया 2 के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म को 29 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए।

End of Feed