Entertainment News 1 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के नाना नरेंद्र राजदान का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस के नाना नरेंद्र राजदान ने अब दुनिया को अलविदा कह दिया है। नरेंद्र की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पाताल में भर्ती करवा दिया गया था। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक साथ नजर आए हैं। बॉलीवुड की आइकॉनिक मूवी 'ये जवानी है दीवानी' को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई है। आइए आज की मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।
Entertainment news 1 June 2023
यह भी पढ़ें- 10 साल बाद हुआ Yeh Jawaani Hai Deewani के सितारों का रीयूनियन, एक संग दिखे नैना और बन्नी
नहीं रहे आलिया भट्ट के नाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के नाना नरेंद्र राजदान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। नरेंद्र राजदान का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। नरेंद्र की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब थी और वह अस्पाताल में भर्ती थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन था। जिसके बाद उन्हें कई दिनों से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
एक संग आए नैना-बन्नी
बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'ये जवानी है दीवानी' को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई है। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में बन्नी और नैना एक साथ नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
असुर 2 ने जीता फैंस का दिल
असुर के दूसरे सीजन का इंतजार अब खत्म हो गया है। वेब सीरीज असुर का दूसरा सीजन आखिरकार 3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। जियो सिनेमापर सीरीज के दो एपिसोड रिलीज हो गए हैं। अरशद वारसी और बरुण सोबती की जोड़ी एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है। सोशल मीडिया पर असुर 2 ट्रेंड कर रहा है। जियो सिनेमा पर वेब सीरीज फ्री में उपलब्ध है।
मलाइका अरोड़ा का प्रेग्नेंसी न्यूज पर भड़के अर्जुन कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर रिएक्ट किया ह। मीडिया पर एक्टर का गुस्सा फूट गया है। अर्जुन ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई भी खबर छापने से पहले एक बार उनके कन्फर्म करने की जरूरत है। एक्टर ने मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों को झूठा कहते हुए मीडिया को ऐसी खबरें न झापने की हिदायद दी है।
सड़क हादसे का शिकार हुए पुष्पा 2 के क्रू मेंबर
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के क्रू मेंबर एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। दरअसल पुष्पा 2 की टीम एक बस से ट्रैवल कर रही थी, तब ही उसकी टक्कर एक दूसरी बस के साथ हो जाती है। जिसके बाद कई कलाकारों को गंभीर चोटें भी आई हैं। एक दूसरी बस से टक्कर के बाद ये हासदा हुआ है।
