इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने किरदारों से लोग के दिल में अमिट छाप छोड़ी है। इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर हाल ही में वेब सीरीज शोटाइम और फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' में नजर आए हैं। इमरान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एक्टर के दिमाग में जो बात होती है वो सीधा बोल देते हैं। एक्टर ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'टाइगर 3' में काम किया था। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर से पूछा गया कि क्या वो सलमान को भाई कहकर बुलाते हैं। एक्टर ने इसका जवाब नहीं में दिया। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया।
Emran Khan- Salman Khan (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- जेल से बाहर आते ही Elvish Yadav के पहले मोस्ट ने मचाया तहलका, बोले-समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ...
सलमान खान को भाई नहीं कहते हैं इमरान
सलमान खान को उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग भाई कहते हैं। एक्टर ने कहा कि मैं सलमान को भाई नहीं कहता हूं। मैं उन्हें भाई की तरह मानता हूं। मैं उन्हें अपना दोस्त मानता हूं। लेकिन सब लोग उन्हें भाई कहते हैं इसलिए जरूरी नहीं कि मैं भी उन्हें वो लेबल दूं। एक्टर ने आगे कहा, बोलने से किसी की इज्जत नहीं होती है। ये चीज आपके व्यवहार और एक्शन में दिखना चाहिए।
एक्टर की इन फिल्मों में आएंगे नजर
इमरान ने आगे कहा, मैं इस चीज में मानता हूं। मुझे मेरे परिवार से यही परवरिश मिली है कि सबकी इज्जत करो। मैं सेट पर भी किसी को छोटा-बड़ा नहीं मानता हूं। मैं सबको इज्जत देता हूं। मैंने यही सीखा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर हिंदी के बाद अब तमिल फिल्मों में नजर आएंगे। एक्टर ओजी और जी 2 जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर हाल ही में सारा अली खान की फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में नजर आए थे। फिल्म की कहानी भारत की आजादी से पहले की है। फिल्म में इमरान ने राम मनोहर लोहिया का किरदार निभाया है।
