Kangana Ranaut के नेपोटिज्म के राग अलापने पर इमरान हाशमी ने कसा तंज, इस फिल्म का नाम लेकर दिया मुंहतोड़ जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2024, 12:35 PM IST

इमरान इन दिनों अपनी सीरीज शोटाइम के प्रमोशन में बिजी हैं। इस सीरीज में नेपोटिज्म के मुद्दे को दिखाया गया है। एक्टर से पूछा गया कि कंगना रनौत इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे पर सवाल उठाती हैं। इस पर आप क्या कहना चाहेंगे। एक्टर ने कहा कि मैं ऐसा नहीं मानता हूं।

इमरान हाशनी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी वेबसीरीज शोटाइम (Showtime) को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की वेब सीरीज नेपोटिज्म के मुद्दे पर आधारित है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में नेपोटिज्म के विवाद पर बात की। नेपोटिज्म का मुद्दा कुछ सालों पहले कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उठाया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई सेलेब्स को टारगेट किया था। अब कंगना के नेपोटिज्म के दांवे पर इमरान हाशमी ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने अपने बयान में कहा कि मैं कंगना के बयान सुनकर हैरान रह गया था।

इमरान ने कसा कंगना पर तंज

एक्टर ने कहा, मैं कंगना को बतौर आर्टिस्ट पसंद करता हूं। उनका इंडस्ट्री के साथ अच्छा अनुभव नहीं रहा हो। मैंने उनके साथ गैंग्सटर मूवी में काम किया था। फिल्म में उनका मुझसे महत्वपूर्ण रोल था। उन्हें इस फिल्म से अच्छा एक्सपोजर मिला। मुझे नहीं लगता है नेपोटिज्म की वजह से लोगों को इंडस्ट्री में काम मिलता है। हालांकि कंगना का अपना ओपनियन हो सकता है। लेकिन पूरी इंडस्ट्री को बुरा कहना गलत है। इंडस्ट्री में सभी लगो ड्रग एडिक्ट नहीं है। कंगना और इमरान ने गैंगस्टर के अलावा 'राज: द मिस्ट्री कंटिन्यू', उंगली और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में साथ काम किया था।

End of Feed