हरिद्वार में Emraan Hashmi की फिल्म के सेट पर हुआ हंगामा, इस बात से भड़क गए लोग

Emraan Hashmi Haridwar shoot sparks row: इमरान हाशमी इस समय हरिद्वार में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि सेट पर विवाद हो गया है।

Emraan Hashmi Haridwar shoot sparks row: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इमरान हाशमी की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इमरान हाशमी इस समय हरिद्वार में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि सेट पर विवाद हो गया है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-सनी देओल से भिड़ेंगे Emraan Hashmi, आवारापन 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट)

Emraan Hashmi shooting

हरिद्वार में इमरान की फिल्म के सेट पर हुआ हंगामा (pic credit-instagram)

सेट पर हुआ बवाल

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की हरिद्वार में चल रही फिल्म की शूटिंग उस समय विवादों में आ गई, जब सेट पर लगे 'कैफे एंड बार' के साइनबोर्ड का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। लोगों का कहना था कि धार्मिक नगरी हरिद्वार में "बार" शब्द का इस्तेमाल उचित नहीं है। इसके बाद शूटिंग स्थल पर हंगामा हो गया और स्थानीय लोगों और फिल्म यूनिट के बीच बहस शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे विवाद के दौरान इमरान हाशमी मौके पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए एक नकली रेस्टोरेंट का सेट बनाया गया था, जिस पर कैफे एंड बार लिखा था। इसी बोर्ड को देखकर लोगों ने आपत्ति जताई। हालात बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों और प्रोडक्शन टीम ने मामला शांत कराने की कोशिश की।

End of Feed