बॉलीवुड में धमाका करेंगे Elvish Yadav, फिल्म कंफर्म करते हुए किया मजेदार पोस्ट

Elvish Yadav Debut Film: यूट्यूब से निकले एल्विश यादव अब बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें वह बॉलीवुड के कई शानदार कलाकार संग नजर आएंगे।

Elvish Yadav Debut Film: यूट्यूब की दुनिया से निकले एल्विश यादव (Elvish Yadav) कम समय में एंटरटेनमेंट जगत का हिस्सा बन गए हैं। पहले वह बिग बॉस में आए और फिर उन्हें एक के बाद एक रियलिटी शो मिलने लगे, लेकिन अब एल्विश यादव बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एल्विश यादव अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वह लगातार अपनी फिल्मों का ऐलान कर रहे हैं। विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म के बाद एल्विश यादव को एक और मूवी मिली है। नए पोस्ट में उन्होंने अपनी फिल्म का नाम बताते हुए फैंस के लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Crime Petrol से बाहर हुए अनूप सोनी, Ajay devgn से रिप्लेस होने पर बोले, 'कोई बड़ा शो नहीं मिल जाता तब तक...'

elvish yadav

elvish yadav (photo credit- instagram)

    एल्विश यादव ने डेब्यू फिल्म का किया ऐलान

    एल्विश यादव बॉलीवुड में फिल्म मालामाल वीकली 2 से डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का पूरा नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने फिल्म का हिंट दे दिया है, जो काफी ज्यादा क्लियर है। एल्विश यादव ने लिखा, 'नई फिल्म नया सफर... मैं बाहर से आया हूं और बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। आप लोगों के बीच से उठकर आया और आपके प्यार ने मुझे अब बडे़ पर्दे तक पहुंचा दिया। आज जो कुछ भी हूं आपके प्यार की वजह से हूं। मालामाल हूं। बस प्यार बनाए रखना।' इस पोस्ट में एल्विश यादव ने मालामाल शब्द लिखा है, जिससे क्लियर हो गया है कि वह फिल्म मालामाल वीकली में दिखाई देंगे। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: कब होगा कबीर, मायरा संग अपने रिश्ते बिगाड़ेगा अरमान; बेटी पर करेगा शक

      एल्विश यादव का परेश रावल की पोस्ट पर कमेंट

      एल्विश यादव के कंफर्मेशन से पहले परेश रावल ने एक पोस्ट किया था, जिस पर भी एल्विश ने कमेंट करके फैंस को मालामाल वीकली 2 में एंट्री का हिंट दिया था। परेश ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'माता लक्ष्मी चंचल हैं, वो कभी एक जगह नहीं टिकती। उनका उल्लू पर सवार होना हमें सिखाता है कि सिर्फ 'मालामाल' होना काफी नहीं है। थोड़ी बुद्धि और विवेक भी जरूरी है, वरना पैसा आते ही इंसान, पैसा संभालने के बजाय खुद ही उल्लू बन जाता है।' एल्विश यादव के इस पोस्ट पर लिखा था, 'एकदम सही बात है।'

      कब रिलीज हुआ था फिल्म का पहला पार्ट

      बता दें कि मालामाल वीकली का पहला पार्ट साल 2006 में रिलीज हुआ था और इस फिल्म में परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, अरबाज खान और राजपाल यादव नजर आए थे। सात करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ रुपये कमाए थे।

      End of Feed