Ek Deewane ki Deewaniyat Release Date Out: हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। 'सनम तेरी कसम' में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचान बना चुके हर्षवर्धन की नई रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane ki Deewaniyat) का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस मूवी को पहले गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर के मौके पर मेकर्स रिलीज करने वाले थे। कुछ देर पहले ही हर्षवर्धन राणे ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए नई रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। तो चलिए जानते हैं अब यह मूवी किस दिन बड़े परदे पर दस्तक देगी।
Pic Credit: Instagram/harshvardhanrane/
इस दिन रिलीज होगी हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत'
हर्षवर्धन राणे ने फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का पोस्टर जारी कर फैन्स की बेताबी को और बढ़ा दिया है। पोस्टर साझा करते हुए हर्षवर्धन राणे ने कैप्शन दिया, 'इस दिवाली, दीये ही नहीं, दिल भी जलेंगे। मोहब्बत से टकराएगी नफरत, आग लगाएगी दीवानों की दीवानियत!' अभिनेता ने यह भी बताया है कि फिल्म का टीजर कल यानी 22 अगस्त के दिन रिलीज होगा। यह मूवी 21 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनने जा रही हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' में पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा अहम रोल में दिखाई देंगी। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स भी बेक़रार हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम बाजवा को आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा गया था। इसके अलावा सोनम बाजवा के पास टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' भी है।
