'विठाबाई नारायणगावकर' की बायोपिक में श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आएंगे रणदीप हुड्डा, ऑनस्क्रीन धमाल मचाएगी ये जोड़ी

Randeep Hooda in Shraddha Kapoor's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने नई फिल्म 'ईथा' को लेकर जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी में अब रणदीप हुड्डा की धमाकेदार एंट्री होती नजर आ रही है। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं।

Randeep Hooda in Shraddha Kapoor's Next: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' का निर्देशन करने के बाद अब लक्ष्मण उतेकर ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनने जा रही यह मूवी महान लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक ड्रामा होगी। इस मूवी में तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाने के लिए निर्माताओं ने श्रद्धा कपूर को फाइनल किया है। वहीं दूसरी ओर अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी में श्रद्धा कपूर के अपोजिट मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा को कास्ट कर लिया है।

Randeep Hooda in Shraddha Kapoor's Next

Pic Credit: Instagram

श्रद्धा कपूर स्टारर में हुई रणदीप हुड्डा की एंट्री

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर की यह मूवी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मूवी में श्रद्धा कपूर के अपोजिट रणदीप हुड्डा को कास्ट किया गया है। मेकर्स को यकीन है कि श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की जोड़ी इस मूवी के लिए एकदम परफेक्ट है। दोनों ही कलाकार बेहतरीन और बड़े परदे पर अपने-अपने रोल्स को सही तरह से निभाने के लिए जाने-जाते हैं। इस मूवी के माध्यम सेसबसे प्रतिष्ठित लोक कलाकारों में से एक विठाबाई नारायणगावकर के जीवन को बड़े पर दिखाया जाएगा। विठाबाई नारायणगावकर को उनके बेहतरीन काम के लिए दो राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिले थे।

End of Feed